feature picture credit – @smishdesigns on instagram
घर से बाहर जाना किसे नही पसंद, मुझे तो बहुत कम पसंद है इसलिए में तो लॉकडाउन के पुरे मजे ले रहा हूं पर पापा ने बोला की बाजार जाकर मम्मी की दवाई लानी है तो मेने हाँ कर दी। घर के बाहर आया तो देखा की हमारे घर के सामने वाले रहने वाली परिवार की कुछ महिलाए मूँह पर घूंघट ओढ़े झाडू निकाल रही है
घूंघट भी एक अच्छा मास्क है सालो से पहना जाने वाला,महामारी के लिये ही बनवाये गये थे, पहला टेस्ट महिलाओ पर हुआ और फिर सफलता के बाद सिर्फ उनका ही रहा, पुरुषो के लिये मास्क नही बनाये गये उनकी कोई चिंता नही करता बडी गलत बात है ।
बाइक निकाली और बेठ गया और मास्क लगा लिया,आज कल सर पर हेल्मेट होना उतना जरूरी नही है पर चेहरे मास्क होना बहुत जरूरी है पुलिस वाले आज कल मास्क न होने पर कुट देते है तो सुरक्षा जरूरी है ।
बाइक लेकर निकल पडा, बहुत सारी बाइकस् सडक पर घूम रही है शायद मेरे जेसे बहुत सारे लोग अपनी मम्मी के लिये दवाई लेने निकले है, मेडिकल शॉप पर पहुँचा, पर वहाँ तो भीड लगी हुई है 6 फीट की दुरी का कोई खयाल ही नही कर रहा, करे भी क्यों भाई मेडिकल शॉप है यहाँ थोडी वायरस होगा यहाँ तो साक्षात दवाइयां बीराजती है मेने दूर से ही दवाई मांग ली और शॉप वाले ने भी वही से अनसुना कर दिया ।
मेडिकल शॉप के सामने ही एक चाय-नाश्ते की दुकान है वह आधी खुली है आधी बंद है वहाँ पर चार लोग बेठे है, सभी 6 फीट दूरी बनाये बेठे है सभी ने मास्क पहना हुआ है और चारो के बीच एक सिगरेट है, पहला वाला आदमी अपना मास्क उतारता है सिगरेट का कश लेता है और आगे पास कर देता है और वापिस मास्क पहन लेता है
दुसरा भी मास्क उतारत है, कश लेता है,आगे पास कर देता है और मास्क पहन लेता है,तीसरा और चौथा आदमी भी सेम टू सेम यही करते है। ऐसी एकता और भाईचारा ही तो भारत की परिभाषा है। सरकार ने एक दुसरे को छूने से मना किया है सिगरेट पीने से थोडी मना किया है, ऐसी समझदारी और प्रेम देख कर मेरे आंखो में आँसु आ गये, मेरे आँसु देख कर मेडिकल वाले ने दवाई दे दी और पैसे भी ले लिये।
मेडिकल के वहाँ से निकला थोडा ही आगे एक बैंक पडता है, बैंक के बाहर बहुत भीड है, बैंक अब तक खुला नही है, बैंक के बाहर गोले बनाये गये है लोगो को बताने के लिये की आपको यही खडा होना है, लोगो ने अपनी अपनी चप्पले, बेग या कुछ और सामान उन गोलो में रख दिये है और सभी साइड में खड़े हो गये है, जहाँ गोले बने है वहाँ धूप आ गयी है और जहाँ लोग खड़े है वहाँ छाया है। भीड में सभी के पास मास्क नही है पर सबने काम चालाऊ जुगाड बेठा लिये है कोई रुमाल से मूँह ढके है तो कोई शोल से, कोई प्लास्टिक पहन कर आया है तो कोई शर्ट का टुकडा, भारत में बहुत सारी जगह डॉक्टरों को अपनी सुरक्षा के लिये p.p.e. किट नही मिल रहे है वह भी कुछ ऐसे ही जुगाड लगा रहे है
में घर की तरफ पहुचने ही वाला था की देखा की एक पति अपनी पत्नी को उनके घर के बाहर मार रहा है पति ने मास्क पहना हुआ है पत्नी ने नही पहना है, आस-पास के घरों में रहने वाले लोग बाहर निकल कर,छत से, बालकनी से मास्क पहन कर सब देख रहे है।
अभी एक रिपोर्ट आयी थी की domestic violence यानी की घरेलू हिंसा के मामले लॉकडाउन के बाद से बढते जा रहे है और उनमे 95 प्रतिशत की बढोतरी हुई है।
जाहिर है बेचारे पति घर बैठे तनाव के कारण अपनी भड़ास महिलाओं पर निकाल रहे हैं। स्पष्ट तौर पर, ये वहीं भारत है जहां शादी को पवित्र रिश्ता माना जाता है उस पर पवित्र रिश्ता के सेरीयल भी बनते है, महिलाए बाहर फेलते वायरस से लड़े या घरो में सालो से पनपते पित्रसत्ता वाले वायरस से। कुछ दिन पहले ही महिला दिवस था उस दिन महिलाए सुरक्षित थी आज नही है ,अपने संस्कृति पर गर्व करने का स्वांग का मास्क भारतीय कबसे लगा कर घूम रहे है।
खेर यह सब देख कर में घर आ गया, दवाई फ्रिज पर रखी और अब नेटफ़्लिक्स पर कोई फिल्म देख कर यह सब भूलने की कोशिश करूँगा।
